ताइपे, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ताइवान न्यायिक प्रशासन ने गुरुवार को दूरसंचार धोखाधड़ी के 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया और दो अन्य लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।
ताइचुंग जिला अदालत ने बुधवार को जिला अभियोजक कार्यालय के फैसले के बाद 20 संदिग्धों के खिलाफ समन जारी किया। इन्हें सबूतों के अभाव में 16 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था।
कार्यालय के मुताबिक, अभियोजकों को मलेशिया से सबत मिले हैं, जो संदिग्धों के लिए पर्याप्त हैं।
गौरतलब है कि 16 अप्रैल को संदिग्धों को रिहा करने के फैसले की मीडिया और सार्वजनिक तौर पर कड़ी आलोचना हुई।
मलेशिया और चीन पुलिस ने मार्च में संयुक्त रूप से पांच अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार धोखाधड़ी के मामलों की जांच की। इस संदर्भ में 119 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 65 चीन से, 52 को ताइवान से और दो को मलेशिया से गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath