करियर के इस दौर का मजा उठा रहा हूं : शाहिद कपूर

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपने करियर के इस दौर का मजा उठा रहा हैं और यह उन्हें अच्छा लग रहा है कि उन्हें विभिन्न किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। शाहिद अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नशे के आदी रॉकस्टार टॉमी सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

शाहिद ‘उड़ता पंजाब’ में अपने किरदार के माध्यम से मादक पदार्थ से लेकर शराब के दुष्परिणामों को दिखाएंगे। असल जिंदगी में शाहिद धार्मिक विश्वासों की वजह से शराब तक से दूर रहते हैं।

शाहिद ने एक बयान में कहा, “मैं अपने करियर के इस दौर का मजा उठा रहा हूं। मुझे कई प्रकार के किरदार निभाने का मौका मिल रहा है जो बेहद मजेदार है।”

अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

फिल्म में पंजाब के युवाओं के नशे की लत को दिखाया गया है। इसमें आलिया एक प्रवासी बिहारी मजदूर, करीना कपूर एक डॉक्टर और पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर फिल्म में शाहिद की भूमिका की सराहना की है।

फिल्म 17 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493