नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को उच्च न्यायालय द्वारा हटाए जाने के फैसले को मोदी सरकार के लिए बहुत बड़ी शर्मिदगी बताया।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “यह फैसला नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बहुत बड़ी शर्मिदगी है। उन्हें निर्वाचित सरकारों के मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए और लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath