मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी ने वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दी है।
तेज बुखार और उलटी की शिकायत के बाद दिलीप कुमार को 15 अप्रैल की रात यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शबाना ने दिलीप कुमार के ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें अभिनेता की एक तस्वीर थी। उसके साथ उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी सायरा बानो ने यह तस्वीर खींची है।
दिलीप कुमार ने बुधवार रात को ट्विटर पर लिखा था, “सायरा ने यह तस्वीर खींची है। उन्होंने कहा कि मेरी मां (तस्वीर में) मुझ पर नजर रख रही हैं।”
इस पर शबाना ने लिखा, “आदाब, सम्मान और शीघ्र स्वस्थ हों यूसुफ साहब (दिलीप कुमार)।”
dharmpath.com dharmpath