मप्र : घोड़ाडोंगरी का उपचुनाव स्थगित

भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया है। यहां उप-चुनाव के लिए 16 मई को मतदान होना था और 19 मई को मतगणना होनी थी।

गुरुवार को मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक आयोजित हो रहे सिंहस्थ महाकुंभ के मद्देनजर लिया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा आयोग को सिंहस्थ महाकुंभ के आयोजन में प्रशासन एवं पुलिस की व्यस्तता को ध्यान में लाया गया था।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक सज्जन सिंह उईके का पिछले दिनों निधन हो गया था, जिसके चलते यहां उप-चुनाव कराया जाना है। उप-चुनाव की अगली तारीख की घोषणा बाद में चुनाव आयोग करेगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493