मेक्सिको के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से 13 की मौत

मेक्सिको सिटी, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको के वेराक्रूज राज्य के पजारिटोस पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के संयंत्र में बुधवार को हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई।

मेक्सिको के गृह मंत्रालय के नागरिक सुरक्षा विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक लुईस फेलेप प्यूएंते ने ट्वीट कर बताया, “हमने परिसर के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है।”

गौरतलब है कि बुधवार रात को पेमेक्स और वेराक्रूज सरकार ने तीन लोगों के मरने और 136 के घायल होने की पुष्टि की थी। घायलों में से 88 अब भी कोस्टजाकोलकोज के अस्पताल में भर्ती हैं।

प्यूएंते ने ट्वीट कर बताया कि विस्फोट की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि आपातकालीन टीम जोखिम की आशंका के कारण अभी तक संयंत्र में प्रवेश नहीं कर पाई है।

गौरतलब है कि बुधवार को पेमेक्स के क्लोराडोस तृतीय संयंत्र में अपराह्न लगभग 3.15 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से परिसर के आसपास के रिहायशी क्षेत्रों से लगभग 2,000 लोगों को वहां से हटाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493