इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 25.25 फीसदी बढ़ा

बैंक ने गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय आलोच्य अवधि में 4,044.49 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,278.06 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही कुल खर्च बढ़कर 2,893.30 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,427.55 करोड़ रुपये था।

सालाना आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 27.46 फीसदी बढ़कर 2,286.45 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,793.72 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय बढ़कर 14,877.61 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 12,239.97 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493