नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय शुक्रवार अपरान्ह 3.30 बजे सुनवाई करने जा रहा है।
भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को गुरुवार को उच्च न्यायालय द्वारा उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने और मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस के हरीश रावत को बहाल करने के फैसले से तगड़ा झटका लगा है।
dharmpath.com dharmpath