मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘सात फेरे-सलोनीका सफर’ और ‘बालिका वधू’ जैसे धारावाहिकों में अपने किरदार को लेकर पहचाने बना चुके अभिनेता चैतन्य अदीब अब लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘सिया के राम’ में जटायु का किरदार निभाते नजर आएंगे।

रामायण में जटायु गिद्ध था, जो रावण से लड़ने और सीता को ढूंढ़ने में भगवान राम और लक्ष्मण की मदद करता है।
चैतन्य ने कहा, “यह मेरी पौराणिक शुरुआत है और मुझे पौराणिक किरदारों में जटायु से बेहतर किरदार अबतक नहीं मिला।”
रामायण में जटायु की भूमिका के बारे में चैतन्य ने कहा, “सभी लोग जानते हैं कि जब रावण सीता का अपहरण करता है, तब राम की मुलाकात जटायु से होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जटायु राजा दशरथ और उनके चार बेटों को तब से जानता है जब वह गुरु वशिष्ठ के आश्रम में धनुर्विद्या (तीरंदाजी) की कला सीख रहे थे।”
उन्होंने कहा, “जटायु दशरथ के बारे में पूछते हैं। उन्हें अपनी दोस्ती के बारे में बताते हैं, इसके बाद वह वहां से चले जाते हैं और वादा करते हैं कि जरूरत पड़ने पर वह उनकी मदद के लिए मौजूद होंगे। इसके बाद जैसा कि सभी जानते हैं कि वह राम को सीता के अपहरण के बारे में बताते हैं।”
‘सिया के राम’ का प्रसारण स्टार प्लस पर किया जा रहा है, जिसमें रामायण को सीता के नजरिये से दिखाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath