मॉस्को, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के साइबेरिया क्षेत्र के ओमस्क के एक घर में पांच लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूस संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि एक जलती हुई सिगरेट को सही तरीके से नहीं बुझाया गया था, जिसकी वजह से आग लग गई।
समिति ने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। इनमें से एक पुरुष और एक महिला एक ही परिवार के हैं, जबकि तीन अन्य मेहमान थे।
dharmpath.com dharmpath