संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के उप महासचिव और संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक स्टीफन ओ’ब्रायन ने इक्वाडोर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और भागीदारों द्वारा शुक्रवार को इक्वाडोर भूकंप प्रभावित 350,000 लोगों की मदद के लिए इक्वाडोर राहत अभियान की अपील पुरजोर से शुरू की जाएगी।
इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) क्विटो से 260 किलोमीटर दूर तटीय शहर मांता में एक आधिकारिक कार्यालय खोल रहा है।
यह कार्यालय सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित पुनर्निमाण आरंभ करने के साथ ही मलबे को हटाने के गतिविधियों और आपातकालीन रोजगार और आजीविका के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, इक्वाडोर में गत शनिवार की रात आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 413 लोगों की मौत हो गई थी और 2,500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath