माल्या ने सांसद की हर सुविधाओं का लाभ लिया

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विजय माल्या भले ही अरबपति हों, लेकिन राज्यसभा के सांसद को मिलने वाली छोटी-से-छोटी सुविधा लेने से वह नहीं हिचके। यह जानकारी सूचना को अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवालों के जवाब में मिली है।

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विजय माल्या भले ही अरबपति हों, लेकिन राज्यसभा के सांसद को मिलने वाली छोटी-से-छोटी सुविधा लेने से वह नहीं हिचके। यह जानकारी सूचना को अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवालों के जवाब में मिली है।

बरेली के सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद खालिद जिलानी के सवाल पर राज्यसभा सचिवालय ने कहा है कि माल्या नियमित तौर पर सांसदों को हर महीने मिलने वाला 50 हजार रुपये वेतन तथा अन्य सुविधाएं लेते रहे हैं।

जिलानी ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई, क्योंकि उन्हें राजे-महाराजे की तरह जीने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।

माल्या के विरुद्ध बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये नहीं चुकाने का एक मामला चल रहा है और उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया गया है।

राज्यसभा सचिवालय से मिले जवाब के मुताबिक, माल्या ने हालांकि किसी भी विमान यात्रा के लिए प्रतिपूर्ति नहीं मांगी है, लेकिन राज्यसभा सांसदों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं वह उठाते रहे।

आरटीआई जवाब के मुताबिक, 61 वर्षीय माल्या एक जुलाई, 2010 से 30 सितंबर, 2010 के बीच राज्यसभा सांसदों को मिलने वाला 50 हजार रुपये मासिक वेतन और 20 हजार रुपये मासिक निर्वाचन क्षेत्र भत्ता लेते रहे। साथ ही उसके बाद से बढ़े हुए 45 हजार रुपये का भत्ता भी वह लेते रहे हैं।

अरबपति ने इस दौरान कार्यालय खर्च के तौर पर मिलने वाला 6,000 रुपये मासिक और बाद में मिलने वाला 15 हजार रुपये मासिक राशि भी लगातार उठाया।

माल्या ने आधिकारिक फोन से किए गए फोन के लिए 1.73 लाख रुपये का बिल भी दिया। राज्यसभा सांसदों को 50 हजार तक लोकल कॉल मुफ्त करने की सुविधा मिली हुई है।

पानी और बिजली खपत तथा चिकित्सा खर्च के लिए उन्होंने हालांकि बिल नहीं दिया।

माल्या पहली बार 2002 में अपने गृह राज्य कर्नाटक से कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के समर्थन से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा सांसद चुने गए थे।

2010 में फिर से वह राज्यसभा सांसद चुने गए। इस बार वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल(सेकुलर) के समर्थन से चुने गए हैं। सांसद के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493