‘फैन’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख सबसे अच्छे दोस्त लगे : श्रिया

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किंग खान ने उन्हें सहज महसूस कराया। वह उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त मानने लगी थीं।

श्रिया से पूछा गया कि क्या शाहरुख के साथ काम कर वह नर्वस थीं?

इस पर श्रिया ने कहा, “मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं थी और इसका श्रेय शाहरुख को जाता है। उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया और वह मुझे सबसे अच्छे दोस्त जैसे लगे। हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत-सी बातें की।”

उन्होंने कहा, “सह-कलाकार के रूप में वह काफी पेशेवर हैं। मैंने उनके साथ काम कर अद्भुत समय बिताया। मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं सुपरस्टार के साथ काम कर रही हूं क्योंकि वह बिलकुल भी स्वार्थी नहीं हैं। यह बेहद स्वप्निल अनुभव था। मैंने दोस्तों के साथ सात बार फिल्म देखी है और मैं अभी भी हैरान हूं कि मैंने शाहरुख खान के साथ काम किया है।”

उन्होंने बताया, “शाहरुख ने कहा कि उन्हें मेरा काम पसंद है और मैं अलग तरह की अभिनेत्री हूं। यह बहुत बड़ी तारीफ है क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। किसी कलाकार के लिए किसी ऐसे से प्रशंसा सुनना जो उसका आदर्श है, उसके लिए बड़ी बात है। मैंने यह भी अनुभव किया कि एक सुपरस्टार कितना कड़ा परिश्रम करता है।”

श्रिया लोकप्रिय मराठी अभिनेता सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं। मनीष शर्मा निर्देशित ‘फैन’ में उन्होंने शाहरुख की प्रेमिका का किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493