सड़क सुरक्षा, सहज परिवहन के लिए कार्ययोजना

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने तथा परिवहन को सहज बनाने के जारी प्रयासों के हिस्से के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान परिवहन सचिवों की बैठक बुलाई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

राज्यों के परिवहन मंत्रियों के समूह की 29 अप्रैल को होने वाली बैठक की तैयारी के सिलसिले में यह बैठक बुलाई गई।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में तत्काल पूरे किए जाने वाले प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सड़क परिवहन को सुधारने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा परिवहन तथा पुलिस विभाग के साथ लोगों के कार्य संबंधी अनुभवों को बढ़ाने के उपायों पर विचार किया जाएगा।

बयान के अनुसार, शुक्रवार की बैठक में चिंता वाले सभी क्षेत्रों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मोटर परिवहन कंपनियों, राज्य सड़क परिवहन प्रतिष्ठान तथा बस ऑपरेटर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस अवसर पर सड़क परिवहन तथा राजमार्ग सचिव संजय मित्रा ने देश में सुरक्षित और बाधारहित परिवहन व्यवस्था बनाने के अपने मंत्रालय के संकल्प को दोहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493