जर्मन लीग : बायर्न की जीत को लेकर गार्डियोला को भरोसा नहीं

बर्लिन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के प्रमुख कोच पेप गार्डियोला को भरोसा नहीं है कि उनका क्लब जर्मन लीग में बोरुसिया डार्टमंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर पाएगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, शनिवार को बायर्न की जीत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गार्डियोला ने कहा, “नहीं, यह नहीं होने वाला। डार्टमंड जीतेगा।”

जर्मन लीग के समापन में अब चार मुकाबले शेष रह गए हैं और बायर्न लीग सूची में 78 अंकों के साथ डार्टमंड से सात अंक आगे शीर्ष पर है। हालांकि, गार्डियोला ने यह स्वीकार किया है कि शनिवार को अगर जीत हासिल होती है, तो जर्मन लीग खिताब का हकदार लगभग बायर्न ही होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493