चोट के बाद गिमेनेज की वापसी

मेड्रिड, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेलने वाले डिफेंडर जोस गिमिनेज शुक्रवार को चोट से उबर कर टीम में लौट आए। वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण छह मैच नहीं खेल पाए थे।

मालाग के खिलाफ शनिवार को होने वाले ला लीगा मुकाबले में वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गिमिनेज के वापस आने के बाद टीम को शनिवार के मैच में डिएगो गोडिन का विकल्प मिल गया है। गोडिन बुधवार को एथलेटिक बिल्बाओ के खिलाफ हुए मैच में चोटिल हो गए थे। वह अगले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493