अमेरिका में गोलीबारी में 5 की मौत, बंदूकधारी फरार (लीड-1)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के जॉर्जिया शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि संदिग्ध हमलावार फरार बताया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शुक्रवार रात एपलिंग क्षेत्र में हुई। घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम इन गोलीबारी की घटनाओं के मामले पर काम कर रहे हैं, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और पुलिस बंदूकधारी की तलाश कर रही है।”

उन्होंने बताया, “मैं अभी आपको सिर्फ इतना ही बता सकता हूं, क्योंकि अभी घटनास्थल पर चल रही जांच प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।”

पीड़ितों की पहचान के बारे में कोई जानकारी पता नहीं चली है।

अधिकारी ने बताया कि इन हत्याओं के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493