बोलिविया जाएगी ‘2.’ की टीम

चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘2.’ के निर्माताओं ने दिल्ली में अपना शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब यह टीम बोलिविया का रुख करेगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “दिल्ली में लंबा और थका देने वाला शेड्यूल शुक्रवार को पूरा हो गया। थोड़े अंतराल के बाद टीम बोलिविया का रुख करेगी, जहां दो गीतों और कुछ दृश्यों की शूटिंग होगी।”

इसके बाद रजनीकांत ‘काबली’ की डबिंग का काम पूरा करेंगे, जो जून में रिलीज होने वाली है।

फिल्मकार शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और अक्षय कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

लयका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 350 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म का संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493