ममता सरकार ने शारदा घोटाले से जनता को लूटा : राहुल

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने ‘शारदा चिटफंड घोटाले’ के जरिए जनता का पैसा और उनकी बचत लूट ली है।

राहुल ने हावड़ा जिले में एक चुनावी सभा में कहा, “सरकार का काम आपको स्वास्थ्य, शिक्षा और नौकरियां मुहैया कराना है, सरकार ने यह नहीं किया। लेकिन इस सरकार ने शारदा चिटफंड घोटाले के जरिए आपका सारा पैसा, आपकी सारी बचत लूट ली।”

राहुल ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में नौकरियों का सृजन करने में नाकाम रही है।

राहुल ने कहा, “पहले लोग नौकरियां ढूंढ़ने के लिए बंगाल आते थे, लेकिन अब वे इसके लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, क्योंकि सभी को पता चल चुका है कि ममता सरकार राज्य में नौकरियां मुहैया नहीं करा सकती।”

राहुल ने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “यहां ममता जी झूठे वादे करती हैं और वहां (दिल्ली) मोदी जी भी यही करते हैं।”

उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो राज्य में लोगों को नौकरियां देना उसकी प्राथमिकता होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493