नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के खान मार्केट में शनिवार को एक रेस्तरां की छत पर मामूली आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल के दो वाहनों को लगाया गया है।
एक अग्निशमन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पूर्वाह्न् 11.15 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दकमल के दो वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया।
रेस्तरां में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, इसलिए दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath