निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन

रियो डी जेनेरियो, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाजों के लिए अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्व कप (आईएसएसएफ) में शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहा। शिराज खान और मेराज अहमद खान मे पुरुष स्कीट में और गुरप्रीत सिंह ने पुरुष रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अच्छी शुरुआत की है।

शिराज ने टूर्नामेंट के आठवें दिन क्वालीफिकेशन के अपने पहले दौर में हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 का स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, मेराज अहमद खान ने दो राउंड में क्रमश: 24 और 22 का स्कोर करते हुए 22वां स्थान हासिल किया। मानसिंह पुरुष स्कीट में 42वें स्थान पर रहे।

पुरुष रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन के पहले दौर में गुरप्रीत ने 289 का स्कोर कर 14वां स्थान हासिल किया। उन्होंने 10 शॉट के पहले दो रिले में 99 और 98 का स्कोर किया।

इससे पहले टूर्नामेंट के सातवें दिन पुरुष 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में 2012 लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले गगन नारंग और चैन सिंह ने 615.5 और 617.1 का स्कोर किया। दोनों ने क्रमश: 45वां और 48वां स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493