चीन में पहली बार ‘अंतरिक्ष दिवस’

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन पहली बार 24 अप्रैल (रविवार) को अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया है। इस कदम से स्पष्ट होता है कि चीन अंतरिक्ष उद्योग को कितना महत्व देता है।

पीपुल्स डेली की एक रपट के मुताबिक, इसी दिन चीन ने अपना पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह दोंग फांग वन को सफलतापूर्वक लांच किया था। रविवार को इस लांचिंग की 46वीं वर्षगांठ है। इसे चीन के अंतरिक्ष उद्योग में एक बड़ी सफलता और बुनियाद के रूप में देखा जाता है।

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख, झू डाझे ने कहा, “इस साल चीन की 13वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत भी हो रही है। इस वर्ष के लिए मंगल ग्रह की खोज कार्यक्रम को भी मंजूरी दे दी जाएगी। चांग-ई 4 परियोजना पूरी शुरू होगी, और चांग-ई 5 परियोजना एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493