दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने उत्तर कोरिया के सबमरीन-लांच्ड बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) परीक्षण की कड़ी निंदा की है।
उत्तर कोरिया ने तटीय शहर सिनपो के पूर्वी क्षेत्र से इस परीक्षण को अंजाम दिया।
मंत्रालय ने कहा कि इस हमें बात में दिलचस्पी नहीं है कि यह सफल हुआ या नहीं। यह प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही यह परीक्षण उन 10 दिनों के भीतर किया गया है, जब संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया से 15 अप्रैल को किए गए मुसुदन बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद संयम बरतने के लिए कहा था।
मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के इन परीक्षणों को कोरियाई प्रायद्वीप, उत्तरपूर्वी एशिया और पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। इस मुद्दे को दक्षिण कोरिया प्रमुख देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आवश्यक कार्रवाई के लिए उठाएगा।
dharmpath.com dharmpath