सचिन को बॉलीवुड सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, वीर दास और धनुष जैसे फिल्म सितारों ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

सचिन रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों ने बधाई देने के अलावा देश को गौरवान्वित करने के लिए सचिन का शुक्रिया भी अदा किया।

अमिताभ ने ट्वीट किया, “जन्मदिन की बधाई सचिन..हमारा गर्व और सम्मान। आपने हमें गौरवान्वित किया है।”

अनिल कपूर ने ट्वीट कर कहा, “वह खेल की बाजी पलटने वाले हैं, कुछ खास रचने वाले हैं, हीरे जैसे इंसान हैं। जन्मदिन की बधाई सचिन। आप हमेशा महान रहेंगे।”

स्वयं को सचिन का ‘सच्चा प्रशंसक’ कहने वाले आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया, “आज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। सच्चा प्रशंसक हूं। जब वह आउट होते थे, तो मैं खाना छोड़ देता था।”

वीर दास ने सचिन को केवल बधाई ही नहीं दी, बल्कि यह भी कहा कि दिग्गज खिलाड़ी ने विश्व को मानवता का पाठ भी सिखाया है। उन्होंने ट्वीट किया, “कम एथलीट ही ऐसे हैं, जिन्होंने विश्व को जितना खेल के बारे में बताया, उतना ही मानवता के बारे में भी बताया। जन्मदिन की बधाई सचिन तेंदुलकर।”

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक महान सचिन तेंदुलकर।”

धुनष ने ट्वीट किया, “क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई। हमारे देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी को सलाम।”

क्रिकेट की दुनिया में शानदार पारी खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर अब बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘सचिन द फिल्म’ में वह नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493