प्रिंस के स्टाफ को नहीं थी नजर मिलाकर बात करने की इजाजत

लॉस एंजेलिस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत गायक-गीतकार प्रिंस के स्टाफ को उनसे ‘नजर मिलाकर बात करने की इजाजत नहीं थी।’

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस ने अपने स्टाफ के लिए नियम बनाया हुआ था कि वे सब उन्हें ‘बॉस’ कहेंगे। प्रिंस का 21 अप्रैल को निधन हो गया।

1992 में एक साल तक प्रिंस के साथ काम कर चुकीं ग्राफिक डिजाइनर लिज फ्रे के अनुसार, प्रिंस का निधन यादों का एक ‘सैलाब’ लेकर आया है। यादें, जिनमें उनके अजीबोगरीब कायदे-कानून भी शामिल हैं।

फ्रे ने कहा, “यह (प्रिंस का निधन) उस वक्त की यादों का सैलाब ले आता है। उनका एक नियम था कि हम सब उन्हें हमेशा बॉस कहेंगे और कभी सीधे उनकी आंख से आंख नहीं मिलाएंगे।”

कड़े करार के बावजूद प्रिंस ने अपनी टीम के प्रति निष्ठा रखी। फ्रे उस वक्त महज 24 साल की थीं। उनका कहना है कि प्रिंस के ख्यालों को साकार करना एक ‘सम्मान व खुशी’ की बात थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493