नागपुर में सड़क हादसा, छग के 4 की मौत

जानकारी मिली है कि धमतरी का प्रतिष्ठित लोढ़ा परिवार शनिवार सुबह अपने रिश्तेदार डॉ. हेमराज अशोक बरड़िया की शादी की 50वीं सालगिरह में शामिल होने नागपुर गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रामटेक मार्ग स्थित फार्म हाउस में जाने के लिए निकले थे, तभी समीप ही छत्तरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार टिप्पर ने इनोवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इनोवा पुल के नीचे जा गिरी।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा में सवार लोढ़ा परिवार की तीन महिलाओं की मौके में ही मौत हो गई, जबकि इनोवा चला रहे घायल प्रशांत लोढ़ा का शनिवार रात निधन हो गया।

मृतकों में निर्मला देवी पति सुभाष लोढ़ा (50), शकुंतला देवी पति रमनलाल लोढ़ा (55), उषा देवी पति लक्ष्मी लोढ़ा (55), प्रशांत लोढ़ा पिता रामलाल लोढ़ा है। वहीं दो मासूम सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं, जिनका नागपुर में उपचार जारी है।

घायलों में अपेक्षा प्रसाद लोढ़ा, सृष्टि लोढ़ा, श्रेष्ठ (6), श्रेया (10) शामिल हैं। लोढ़ा परिवार के 4 सदस्यों की मौत की सूचना मिलने से जैन समुदाय व सदर व्यवसायी में शोक की लहर व्याप्त है। नागपुर से लाने के बाद मृतकाओं का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे शांति घाट में संपन्न होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493