यांगझोउ (चीन), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व हाफ मैराथन महिला चैम्पियन केन्या की पेरेस जेपचिरचिर ने रविवार को यहां नए कोर्सट रिकार्ड के साथ 2016 यांगझोउ जियानझेंग इंटरनेशनल हाफ मैराथन खिताब जीत लिया।
जेपचिरचिर ने 55 सेकेंड के अंतर से कोर्स रिकार्ड कायम किया। 23 साल की जेपचिरचिर ने यह रेस एक घंटे 07.21 मिनट में जीता।
इथियोपिया की बिरहान डिबाबा अदुग्ना ने एक घंटे 07.47 मिनट के साथ दूसरा और केन्या की पास्कालिया किपकोएच ने एक घंटे 58 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग का खिथाब इथियोपिया के मोसिनेत बेयिह ने जीता। वह यहां एक घंटे 43 सेकेंड के साथ अपना खिताब और कोर्स रिकार्ड बचाने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath