अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए : कपिल

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमेडियन- अभिनेता कपिल शर्मा का मानना है कि भारत में और भी कॉमेडी शो होने चाहिए।

नए शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रसारण शनिवार से शुरू हुआ।

कपिल ने यहां एक समूह साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मेरा मानना है कि यहां अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए। वैसे यहां ऐसे कई शो हैं.. यद्यपि वे समाज में घट रही घटनाओं को दिखाते हैं, लेकिन इनसे ढेर सारी नकारात्मकता भी फैलती है। जिस तरह के शो मैं कर रहा हूं, मुझे लगता है कि इस तरह के और भी कॉमेडी शो यहां होने चाहिए। अगर हम अच्छे मूड में सोते हैं तो हमें अच्छी नींद आती है, इसलिए हम ऐसा चाहते हैं।”

‘किस किसको प्यार करूं’ के अभिनेता कपिल नए शो के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से जुड़ गए हैं। इसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर, किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493