मुक्केबाजी : वेड को हराकर गोलोवकिन ने बचाया विश्व खिताब

इंग्लेवुड (केलिफोर्निया), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कजाकिस्तान के मिडिलवेट मुक्केबाजी चैम्पियन गेनाडी गोलोवकिन ने अमेरिका के डोमिनिक वेड को हराते हुए अपना विश्व खिताब बरकरार रखा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 34 साल के गोलोवकिन ने शनिवार रात को वेड को हराकर डब्ल्यूबीए (सुपर), आईबीएफ और आईबीओ खिताबों को बचा लिया।

मुकाबले के बाद गोलोवकिन ने कहा, “यह खास नहीं है। पहले दौर के बाद ही मैंने जान लिया था कि यह मुकाबला कठिन होने वाला है। इसके बाद मैंने अपनी रणनीति अपनाई और मैच अपने नाम किया।”

वेड का इस मुकाबले से पहले 18-0 का रिकार्ड है। इनमें से 12 नाकआउट हैं। इस मुकाबले के लिए वेड को पांच लाख डॉलर मिले।

दूसरी ओर, गोलोवकिन ने 51 मुकाबलों में से 50 जीते थखे और वह 22 बार सीधे नाकआउट से जीते थे। साथ ही वह 16 मौकों पर अपना खिताब बचाने में सफल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493