दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह और दोपहर के समय धुंध रह सकती है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493