अंतरिक्ष यात्री लियू यांग ने रविवार को देश के पहले अंतरिक्ष दिवस पर कहा, “महिलाओं के खून में ही धर्य, संवेदनशीलता व दया होती है, जिसका मतलब यह हुआ कि वह संघर्ष या कहासुनी विशेषकर अधिकांश अंतरिक्ष यान की तंग कर देने वाली परिस्थितियों को नजरअंदाज कर सकती हैं।”
चीन की सरकार ने हाल में 24 अप्रैल को अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों के बारे में जागरूकता लाने वाला वार्षिक अवसर घोषित किया। 46 साल पहले 24 अप्रैल को ही देश ने अपने पहले उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।
लियू का बयान उस वक्त आया है, जब चीन अंतरिक्ष यात्रियों को एक मानवयुक्त चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के साथ एक अधिक लंबी अवधि के लिए अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में है। यह अंतरिक्ष स्टेशन 2020 के आसपास काम करना शुरू करेगा।
लियू ने कहा, “अंतरिक्ष में ज्यादा समय बिताने के मामले में महिलाएं एक अधिक अहम भूमिका निभाएंगी।”
dharmpath.com dharmpath