बिहार में लू, 5 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से के लू की चपेट में रहने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लू का सबसे अधिक प्रभाव राज्य के दक्षिण और पूर्वी हिस्से में रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त पूर्णिया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, भागलुपर का 22.2 डिग्री तथा गया का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, पूर्णिया का 40.5 डिग्री और गया का 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493