फेडरेशन कप उद्घाटन मैच में बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगा आइजल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। फेडरेशन कप फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मैच में आई-लीग चैम्पियन बेंगलुरू एफसी का सामना मेजबान आइजल एफसी से होगा। टूर्नामेंट 30 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

फेडरेशन कप खिताब रिकार्ड 13 बार जीतने वाले मोहन बागान को अपने पहले मैच में दो मई को चार बार के विजेता सालगांवकर एफसी से भिड़ना है।

इसी तरह ईस्ट बंगाल को पहले मैच में शिलांग लाजोंग से भिड़ना है।

आई-लीग में शीर्ष आठ स्थान पाने वाली टीमों के बीच नॉकआउट फारमेट पर होने जा रहे इस टूर्नामेंट में ‘होम एंड अवे’ आधार पर मैच खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल मैच भी ‘होम एंड अवे’ आधार पर होंगे जबकि फाइनल 21 मई को तटस्थ आयोजन स्थल पर होगा।

राउंड-1 मुकाबले 30 अप्रैल के अलावा 1 व 2 मई को खेले जाएंगे। राउंड-2 मुिकाबले 3, 4 व 5 मई को होंगे। सेमीफाइनल का पहला राउंड सात व आठ मई को होगा जबकि उलट मुकाबले 14 व 15 मई को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493