बीजिंग की ‘जिंगजू थियेटर कंपनी’ के अनुसार, मेई ब्रोन्कियल दौरा पड़ने की वजह से कोमा में चले गए थे और सुबह 11 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया।
मेई का जन्म 29 मार्च, 1934 को शंघाई में हुआ था। वह 20वीं सदी के चीन के सबसे प्रतिष्ठित कलाकारों में से एक मेई लनफांग की नौवीं संतान थे। इसके अलावा पेकिंग ओपेरा के स्टाइल ‘मेई स्कूल’ के जनक भी थे।
वह जिंगजू थियेटर कंपनी के अंतर्गत ‘मेई लनफांग पेकिंग ओपेरा’ मंडली के प्रमुख थे। वह ‘फेयरवेल माय कान्क्यबाइन’, ‘लेडी जनरल मू टेक्स कमांड’ व ‘द ड्रंकन ब्यूटी’ जैसे शास्त्रीय नाटकों में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर थे।
dharmpath.com dharmpath