जमैका में 100 मी. रेस में हिस्सा लेंगे गे

किंग्सटन (जमैका), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज फर्राटा धावक टायसन गे ने सात मई को होने वाले जमैका इंटरनेशनल इंवीटेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

आयोजकों ने गे के हिस्सेदारी की पुष्टि की है। यह प्रतियोगिता नेशनल स्टेडियम में होगी।

गे (33) 100 मीटर रेस में अपने देश के माइक रोजर्स और रायन बेले के साथ हिस्सा लेंगे।

विश्व चैम्पियनशिप में दोहरा स्वर्ण पदक जीत चुके गे के नाम 100 मीटर रेस का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज है। पहले स्थान पर जमैका के उसैन बोल्ट हैं।

जमैका में गे के अलावा विश्व तथा ओलम्पिक चैम्पियन शेली एन फ्रेजर प्राइस, विश्व चैम्पियनशिप 100 मीटर बाधा दौड़ चैम्पियन डेनियल विलियम्स, विश्व चैम्पियनशिप 200 मीटर रजत पदक विजेता एलिन थाम्पसन भी हिस्सा लेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493