चीन के पीबीओसी ने बाजार की तरलता बढ़ाई

पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रीपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 180 अरब युआन (27.6 अरब डॉलर) नकदी बढ़ाई। रेपो के तहत केंद्रीय बैंक बैंकों से प्रतिभूति खरीदता है और इसके साथ भविष्य में इसे वापस बेचने की शर्त जुड़ी होती है।

पीबीओसी के बयान के मुताबिक, यह इस सौदे की यील्ड 2.25 फीसदी है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को भी बाजार में 240 अरब युआन नकदी डाली थी।

सोमवार को अंतरबैंक बाजार में रातभर वाली शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड दर (शिबॉर) 0.7 आधार अंक बढ़कर 2.045 फीसदी हो गई। इस दर पर चीन के वाणिज्यिक बैंक एक-दूसरे को ऋण देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493