लोकसभा में हंगामे के बीच प्रश्नकाल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से का पहला दिन सोमवार को काफी हंगामेदार रहा। दोनों सदनों में उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन का मुद्दा छाया रहा। राज्यसभा की कार्यवाही जहां इस मुद्दे पर हंगामे के कारण बाधित हुई, वहीं लोकसभा में इसी मुद्दे पर प्रश्नकाल बेहद हंगामेदार रहा।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्यों ने उत्तराखंड का मुद्दा उठाया और प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग की। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ने इससे इनकार कर दिया।

कांग्रेस सदस्य इसके बाद अध्यक्ष की आसंदी तक पहुंच गए। वे ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे’ जैसे नारे लगा रहे थे।

सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने भी पंजाब में किसानों की आत्महत्या और महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर स्थगन का नोटिस दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493