सीरिया में कार बम विस्फोट, 12 मरे (लीड-1)

सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ, जब इस कार के चालक ने दो सैन्य चौकियों को सफलतापूर्वक पार कर लिया, लेकिन तीसरी चौकी को पार करने वक्त सैन्य कर्मियों ने कार की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

सफेद रंग की यह कार डबल केबिन पिकअप ट्रक थी, जिसमें कम से कम 100 किलोग्राम विस्फोटक लदा था। सूत्र ने बताया कि अगर यह कार तीसरी सैन्य चौकी को पार करने में कामयाब हो जाती तो यह घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाती, जहां विस्फोट होने से जान-माल की काफी हानि होती।

हाल के दिनों में सीरिया के सईदा जेनब जिले में काफी बमवारी देखी गई है, जिसमें दसियों लोग मारे गए हैं। हालांकि यह विस्फोट किसने करवाया है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पिछले बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493