ओलम्पिक मशाल प्रज्वलित करने पर खुशी होगी : पेले

ऐसा माना जा रहा है कि 75 वर्षीय फुटबाल दिग्गज माराकाना स्टेडियम में पांच अगस्त को आधिकारिक तौर पर ओलम्पिक खेलों का आगाज करेंगे।

पेले ने शनिवार को एनबीसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “अगर ऐसा हुआ, तो मुझे अत्यधित खुशी होगी। मेरा वहां शामिल होना शानदार होगा। हो सकता है कि मैं ब्राजील के भाग्य को वापस ले आऊं।”

रियो को जब 2009 में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी का अधिकार मिला था, तो तीन बार विश्व कप जीत चुके लोकप्रिय फुटबाल खिलाड़ी को टेलीविजन के सामने भावुक होते देखा गया था।

उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कुछ पुराने नियमों के कारण अपने करियर में कभी ओलम्पिक में खेलने का अवसर नहीं मिला।

पेले ने कहा, “मैंने ओलम्पिक में कभी नहीं खेला और ब्राजील को कभी इस खेल में स्वर्ण पदक नहीं मिला। मेरे रोने का एक कारण यह भी था कि मैं कभी ओलम्पिक का हिस्सा नहीं रहा। मैं काफी भावुक व्यक्ति हूं और इसलिए मेरी आंखों से आंसू बह निकले।”

उन्होंने कहा कि उनकी चिंता बस इस बात को लेकर है कि यहां ओलम्पिक खेलों का आयोजन बेहतरीन तरीके से हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493