एफसी पुणे सिटी ने हाबास को नया कोच बनाया

पुणे, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। एफसी पुणे सिटी ने सोमवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण के लिए स्पेन के एंटोनियो लोपेज हाबास को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

आईएसएल के शुरुआती दो संस्करणों में हाबास एटलेटिको डे कोलकाता के कोच थे। उनकी देखरेख में पहले सीजन में कोलकाता ने खिताब जीता था जबकि दूसरे सीजन में वह सेमीफाइनल में पहुंचा था।

पुणे एफसी में हाबास इंग्लैंड के डेविड प्लाट का स्थान लेंगे। बीते सत्र में प्लाट की देखरेख में पुणे की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

इससे पहले, हाबास स्पेन, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के क्लबों के कोच रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493