सीरिया में सैन्य चौकी पर हमला, 15 मरे (लीड-2)

सेना के एक सूत्र ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ, जब चालक शिया बहुल जिले सैयदा जैनब के दियाबियाह कस्बे में वाहन को लेकर दो सैन्य चौकियों को सफलतापूर्वक पार कर गया, लेकिन तीसरी चौकी को पार करने वक्त सैन्य कर्मियों ने उसके वाहन की तलाशी शुरू कर दी। उसी समय चालक ने वाहन को उड़ा दिया।

सफेद रंग का यह वाहन एक डबल केबिन पिकअप ट्रक था, जिसमें कम से कम 100 किलोग्राम विस्फोटक लदा था। सूत्र ने बताया कि अगर यह वाहन तीसरी सैन्य चौकी को पार करने में कामयाब हो जाता तो यह घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाता, जहां विस्फोट होने से जान-माल की काफी हानि होती।

सैयदा जैनब जिले में एक शिया दरगाह है, जिसमें इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद की पोती जैनब की कब्र है।

यह कब्र इस्लाम के शिया संप्रदाय के अनुयायियों के धार्मिक अध्ययन का केंद्र बन गया है और यहां विश्व के कोने-कोने से शिया मुसलमान आते हैं।

हाल के दिनों में सीरिया के सैयदा जैनब जिले में काफी बमबारी देखी गई है, जिसमें दसियों लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि यह विस्फोट किसने करवाया है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पिछले बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493