चण्डीगढ़, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने वर्तमान सत्र में अब तक 80 लाख टन गेहूं की खरीदी की है, जिस पर 4,200 करोड़ रुपये खर्च हुआ है।
राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि सरकारी एजेंसी ने अब तक 79.04 लाख टन और निजी मिलों ने 1.20 लाख टन गेहूं की खरीदी की है।
पंजाब देश में कुल गेहूं खरीदी में 60 फीसदी से अधिक का योगदान करता है, जबकि पंजाब का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का सिर्फ 1.54 फीसदी है।
dharmpath.com dharmpath