अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध लाभ 10 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अल्ट्राटेक सीमेंट ने सोमवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2015-16 की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी अधिक 723 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 657 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी कुल बिक्री पांच फीसदी अधिक 6,850 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,517 करोड़ रुपये थी।

कारोबारी वर्ष 2015-16 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,286.58 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2,098.34 करोड़ रुपये था। वहीं, पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 25,770.12 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 24,690.06 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 के परिणाम की तुलना 2014-15 के परिणाम से नहीं की जा सकती है, क्योंकि कंपनी ने जून 2014 में जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की गुजरात सीमेंट संपत्ति का अधिग्रहण पूरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493