ऐसी ही एक घटना कस्बा बिरधा में हुई। यहां एक वृद्ध किसान की सदमे से मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, कस्बा बिरधा निवासी 50 वर्षीय बारेलाल पुत्र गुमान कुशवाहा ने अपने खेत में फसल बोई थी, लेकिन सूखा पड़ने के कारण उम्मीद के अनुरूप काफी कम फसल पैदा नहीं हुई।
बताया गया है कि बारेलाल के चार पुत्रों में एक पुत्र का सड़क दुर्घटना के कारण पैर कट गया था। उसकी एक लड़की है, जिसकी शादी के लिए वह परेशान रहता था।
परिजनों के मुताबिक, बारेलाल फसल न होने व कर्ज को लेकर परेशान रहता था, जिसके चलते उसकी सदमे से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर रमेशचंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर परिवार को ढाढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath