आईपीएल : पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

मोहाली (पंजाब), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 21वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान डेविड मिलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों को अपने अंतिम मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी।

मुंबई को अपने छह मुकाबलों में सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। वहीं पंजाब अपने पांच मुकबालों में सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। दोनों टीमें जीत से कम कुछ भी नहीं चाहतीं। पंजाब को मुंबई के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी।

पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मिशेल जॉनसन और प्रदीप साहू को टीम में जगह मिली है। ऋषि धवन और केल एबॉट को बाहर बैठना पड़ा है।

मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, क्रुनाल पंड्या, टिम साउदी, मिशेल मैकक्लानेघन और जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर (कप्तान), मनन वोहरा, मुरली विजय, निखिल नाइक, अक्षर पटेल, शॉन मार्श, मिशेल जॉनसन, प्रदीप साहू, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493