छग : गृह निर्माण मंडल को राष्ट्रीय पुरस्कार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत पयार्वास भवन में आयोजित आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) के 46वें स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी और आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने नायडू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को बधाई दी है।

उन्होंने शासन की रीति-नीति के अनुरूप समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कम लागत के अच्छे मकान उपलब्ध कराने के लिए गृह निर्माण मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है।

मंडल के अध्यक्ष सवन्नी ने बताया कि गृह निर्माण मंडल ने आवास निर्माण की डिजाइन, उसे किफायती बनाने के साथ-साथ पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा नवाचार का प्रयोग करते हुए, नई तकनीकों को अपनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493