लंदन मैराथन के दौरान धावक की मौत

लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। लंदन मैराथन के दौरान एक धावक की मौत की खबर है। आयोजकों ने इस खबर की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 साल के डेविड सीथ ब्रिटिश आर्मी में कार्यरत थे। वह रविवार को आयोजित रेस के दौरान 23वें मील के पत्थर पर गिर गए।

सीथ को मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई लेकिन अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीथ के परिवार ने आयोजकों से कहा कि वे इससे अधिक जानकारी सार्वजनिक न करें और आयोजकों ने परिवार की निजता का ध्यान रखते हुए ऐसा ही किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493