वेनेजुएला ने रियो ओलम्पिक के 65 सीट हासिल किए

काराकास, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। वेनेजुएला ने इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए 65 टिकट हासिल कर लिए हैं।

सबसे ताजा सीट पहलवान प्रेडो केबालोस ने हासिल किया है। केबालोस ने मंगोलिया में जारी ओलम्पिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक हासिल किया।

मंगोरिया में महिला पहलवान मारिया एकोस्टा ने भी ओलम्पिक का टिकट हासिल किया। मारिया ने सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।

इसके अलावा वेनेजुएला से साइकिलिस्ट एंगी गोंजालेज, रेसवॉकर रिचार वारगास, मैराथन धावक योलिमार पिनेदा, लम्बी दूरी के धावक लुइस ओट्रा ने ओलम्पिक का टिकट हासिल किया है।

रियो ओलम्पिक का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होना है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493