जोहांसबर्ग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व मास्टर्स चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के कार्ल श्वार्टजेल ने इस साल रियो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
श्वार्टजेल ने सोमवार को यह फैसला किया। वह चौथे ऐसे मेजर चैम्पियन हैं, जिन्होंने रियो से खुद को दूर रखने का फैसला किया है।
बीते सप्ताह, श्वार्टजेल के हमवतन लुइस ओस्थुइजेन ने भी रियो में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया था।
गोल्फ को 1904 के बाद पहली बार ओलम्पिक में शरीक किया गया है।
dharmpath.com dharmpath