मैरी कॉम में नजर आता है जीत का जज्बा : सलमान

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने पांच बार की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन और ओलम्पिक पदक विजेता एम. सी. मैरी कॉम की सराहना करते हुए कहा है कि उनके काम में जीत का जज्बा झलकता है।

सलमान ने ट्विीट कर दिग्गज मुक्केबाजी खिलाड़ी की प्रशंसा की।

अभिनेता ने ट्वीट किया, “मैरी कॉम, मुक्केबाज, विजेता। एम. सी मैरी कॉम के काम में उनकी जीत का जज्बा झलकता है।”

रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में सलमान को भारत के सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के खिलाफ कई लोगों ने आवाज उठाई है और इसके बाद ही यह बयान आया है।

सलमान को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) द्वारा शनिवार को रियो ओलम्पिक के लिए भारत के सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493